Type Here to Get Search Results !

Aks Shayari Status Images In Hindi Urdu अक्स शायरी स्टेटस का बेहतरीन कलेक्शन

Top Post Ad

Best Aks Shayari Status Images In Hindi Urdu

हम और तुम जो बदल गए तो इतनी हैरत क्या, अक्स बदलते रहते हैं आईनों की ख़ातिर।

Copy

अक्स शायरी स्टेटस का बेहतरीन कलेक्शन

अक्स से अपने वो यूँ कहते हैं आईने में, आप अच्छे हैं मगर आप से अच्छा मैं हूँ।

Copy

तुम अपने अक्स में क्या देखते हो, तुम्हारा अक्स भी तुम सा नहीं है।

Copy

Aks Shayari Status Images In Hindi Urdu

अक्स-ए-ज़ुल्फ़-ए-रवाँ नहीं जाता, दिल से ग़म का धुआँ नहीं जाता।

Copy

"Barish Me Aks Shayari"

दिल का आईना हुआ जाता है धुँधला धुँधला, कब तेरा अक्स इसे अपनी सफ़ाई देगा।

Copy

"Shayari On Aks"

अक्स कुछ न बदलेगा आइनों को धोने से, आज़री नहीं आती पत्थरों पे रोने से।

Copy

Aks Shayari

मैं ख़याल हूँ किसी और का मुझे सोचता कोई और है, सर-ए-आईना मिरा अक्स है पस-ए-आईना कोई और है।

Copy

Aks Poetry Images In Hindi Urdu

ख़्वाब ठहरे थे तो आँखें भीगने से बच गईं, वर्ना चेहरे पर तो ग़म की बारिशों का अक्स है।

Copy

"अक्स शायरी"

पानी पे बनते अक्स की मानिंद हूँ मगर, आँखों में कोई भर ले तो मिटता नहीं हूँ मैं।

Copy

Aks Status Images

दिन को दफ़्तर में अकेला शब भरे घर में अकेला, मैं कि अक्स-ए-मुंतशिर एक एक मंज़र में अकेला।

Copy

"अक्स शायरी उर्दू"

आ गया कौन ये आज उस के मुक़ाबिल 'असलम', आईना टूट गया अक्स की ताबानी से।

Copy

"चेहरा अक्स शायरी"

क़ुर्बत तिरी किस को रास आई, आईने में अक्स काँपता है।

Copy

Aks Shayari Images In Urdu

आदमी और दर्द से ना-आश्ना मुमकिन नहीं, अक्स से ख़ाली हो कोई आईना मुमकिन नहीं।

Copy

अक्स-ए-ख़याल-ए-यार सँवारा करेंगे हम, शीशे में आइने को उतारा करेंगे हम।

Copy

अक्स-ए-ख़ुशबू हूँ बिखरने से न रोके कोई, और बिखर जाऊँ तो मुझ को न समेटे कोई।

Copy

Aks Shayari In Urdu

अब आइना भी मिज़ाजों की बात करता है, बिखर गए हैं वो चेहरे जो अक्स बनते रहे।

Copy

थोड़ा सा अक्स चाँद के पैकर में डाल दे, तू आ के जान रात के मंज़र में डाल दे।

Copy

वो चाँद है तो अक्स भी पानी में आएगा, किरदार ख़ुद उभर के कहानी में आएगा।

Copy

"Aks Par Shayari Images"

अक्स ने मेरे रुलाया है मुझे, कोई अपना नज़र आया है मुझे।

Copy

इक परिंदे की तरह उड़ गया कुछ देर हुई, अक्स उस शख़्स का तालाब में आया हुआ था।

Copy

अक्स-दर-अक्स बिखरना है मुझे, जाने क्या टूट गया है मुझ में।

Copy

Shayari On Aks

अजब हैरत है अक्सर देखता है मेरे चेहरे को, ये किस ना-आश्ना का आइने में अक्स रहता है।

Copy

सिर्फ चेहरा ही नज़र आता है आईने में, अक्स-ए-आईना नहीं दिखता है आईने में।

Copy

तू मुझ से दूर चली जाए ऐन मुमकिन है, मगर वो अक्स जो मेरी नज़र में रहता है।

Copy

"2 Line Aks Shayari"

तू भी जैसे बदल सा जाता है, अक्स-ए-दीवार के बदलते ही।

Copy

ख़्वाहिशों ने दिल को तस्वीर-ए-तमन्ना कर दिया, इक नज़र ने आइने में अक्स गहरा कर दिया।

Copy

सुबू में अक्स-ए-रुख़-ए-माहताब देखते हैं, शराब पीते नहीं हम शराब देखते हैं।

Copy

Aayina Aks Shayari Urdu

बरसात का मज़ा तिरे गेसू दिखा गए, अक्स आसमान पर जो पड़ा अब्र छा गए।

Copy

तुमने बहता दरिया देखा और मैंने पानी पर इक अक्स ठहरते देखा है।

Copy

चाँद भी हैरान दरिया भी परेशानी में है, अक्स किस का है कि इतनी रौशनी पानी में है।

Copy

"Aks Status Images In Urdu"

क्यूँ आईना कहें उसे पत्थर न क्यूँ कहें, जिस आईने में अक्स न उस का दिखाई दे।

Copy

अक्स-ए-याद-ए-यार को धुँदला किया है, मैंने ख़ुद को जान कर तन्हा किया है।

Copy

Below Post Ad

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.